आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करें - UIDAI, mAadhaar, DigiLock
Aadhar Card Download आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज बन चुका है, जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी और प्राइवेट सेवाओं में पहचान और पते के प्रमाण के रूप में किया जाता है। चाहे आपको किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या नौकरी के लिए आवेदन करना हो, हर जगह आधार कार्ड आवश्यक होता है। ऐसे में यदि आपका आधार कार्ड खो गया है या आपके पास उसकी हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अब आप आसानी से myaadharcarddownload.com की मदद से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आप अपना आधार कार्ड बहुत ही सरलता से UIDAI (Unique Identification Authority of India) की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप mAadhaar ऐप, DigiLocker प्लेटफॉर्म और UMANG पोर्टल के माध्यम से भी अपना Aadhar Card Download कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया की स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है, जिससे आपको आधार डाउनलोड करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
- UIDAI से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है।
- इसके होम पेज पर पहुंचने पर आपको menu में लिखे My Aadhaar पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने कई ऑप्शन आएँगे, आपको My Aadhaar पर जा कर Download Aadhaar पर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालना है।
- उसके बाद आपको Send OTP पर Click करना होगा।
- आपके आधार कार्ड पर जो मोबाइल नंबर रजिस्टर है, उस पर एक OTP आएगा, आपको OTP डालकर वेरीफाई करना है।
- अब आपको Download Aadhaar पर क्लिक करना है।
- इस तरह से आप UIDAI से Aadhaar Number के जरिए अपना Aadhaar Card डाउनलोड कर सकते है।
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में जाकर Get Aadhaar के अंतर्गत Download Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको दूसरा विकल्प Enrolment ID (EID) चुनना होगा।
- इसके बाद अपना Enrolment Number, तारीख, समय और कैप्चा कोड भरें, फिर Send OTP पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
- अब उस OTP को दर्ज करके वेरिफाई करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड करें।
- सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद My Aadhaar सेक्शन में Get Aadhaar के अंतर्गत Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको तीसरे विकल्प Virtual ID Number (VID) को चुनना है।
- यहाँ पर अपना Virtual ID नंबर और Captcha Code दर्ज करें, फिर Send OTP बटन पर क्लिक करें।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। उस OTP को दर्ज करके Verify करें।
- वेरिफिकेशन सफल होने के बाद Download बटन पर क्लिक करके आप अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर My Aadhaar सेक्शन में जाएं और Get Aadhaar के अंतर्गत Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको तीसरे विकल्प SID (Service ID) को चुनना है।
- यहाँ पर अपना SID दर्ज करें, फिर Captcha Code भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
- आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके Verify करें।
- वेरिफिकेशन के बाद Download बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड डाउनलोड करें।
- mAadhaar ऐप से आधार कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है।
- सबसे पहले आपको अपने mAadhaar ऐप में लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद All Services में जाकर Get Aadhaar सेक्शन में Download Aadhaar पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको दो विकल्प दिखाई देंगे — Regular Aadhaar और Masked Aadhaar।
- Regular Aadhaar चुनने पर आपको चार विकल्प मिलेंगे।
- इनमें से किसी भी विकल्प को चुनकर आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- Masked Aadhaar विकल्प में भी Aadhaar Number के अलावा तीन अन्य विकल्प उपलब्ध होते हैं।
- आपको संबंधित जानकारी भरनी होगी और Captcha Code डालकर Send OTP पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा जिसे भरकर Verify करना है।
- इसके बाद Download बटन पर क्लिक करके आप mAadhaar ऐप से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
DigiLocker एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ लगभग सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेज़ ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप DigiLocker से अपना Aadhaar Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाएं।
- अब आपको अपना Digilocker अकाउंट लॉगिन (Sign In) करना है।
- लॉगिन करने के बाद सर्च बार में "Aadhaar" टाइप करें।
- अब आपको All State Unique Identification Authority of India (UIDAI) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना Aadhaar Number दर्ज करें और Send OTP विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को भरकर Verify करें।
- वेरीफिकेशन सफल होने पर Download बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप DigiLocker पोर्टल के माध्यम से अपना Aadhaar Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि आप UMANG पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Aadhaar Card डाउनलोड करने के लिए पहले UMANG की आधिकारिक वेबसाइट https://web.umang.gov.in/ पर जाएं।
- अब आपको अपना UMANG अकाउंट लॉगिन (Sign In) करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद सर्च बार में "Aadhaar" टाइप करके सर्च करें।
- या फिर Documents सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ से आप अपना Aadhaar Card आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
मोबाइल नंबर से आधार कार्ड डाउनलोड करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
- UIDAI की ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाएं।
- यहाँ होमपेज पर दिए गए “My Aadhaar” विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही कई विकल्प दिखाई देंगे।
- आपको Aadhaar Services सेक्शन में जाकर Retrieve Lost or Forgotten EID/UID विकल्प को चुनना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी भरें।
- फिर दिया गया कैप्चा कोड भरें और Send OTP बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके आधार नंबर की जानकारी आपके मोबाइल पर SMS के रूप में आ जाएगी।
- इस Aadhaar Number की मदद से आप आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधार नंबर से कैसे डाउनलोड करना है, यह ऊपर विस्तार से बताया गया है।
E-Aadhaar आपके आधार कार्ड का डिजिटल रूप होता है। इसमें वही सारी जानकारियाँ होती हैं जो आपके असली आधार कार्ड में होती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि आप इसे मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर कभी भी, कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब बात करते हैं E-Aadhaar Card PDF पासवर्ड के बारे में:
जब आप ई-आधार कार्ड PDF डाउनलोड करते हैं, तो उसे खोलने के लिए एक पासवर्ड की आवश्यकता होती है। यह पासवर्ड कुल 8 अक्षरों का होता है:
- पहले 4 बड़े अक्षर (कैपिटल लेटर्स) आपके नाम के होते हैं।
- फिर आपके जन्म का वर्ष जोड़ा जाता है।
उदाहरण के लिए:
- अगर आपका नाम Ravi Kumar है और जन्म वर्ष 1995 है,
- तो आपका पासवर्ड होगा: RAVI1995
फॉर्मूला: Name (CAPS) + Birth Year = PDF Password
आपके सुविधा के लिए कुछ उदाहरण:
Name | Birth Year | Password |
---|---|---|
ARVIND KUMAR | 1975 | ARVI1975 |
POOJA | 1998 | POOJ1998 |
ABHIJEET | 1994 | ABHI1994 |
AMIT SINGH | 1983 | AMIT1983 |
SANJANA | 1988 | SANJ1988 |
आशा करते है कि आपको UIDAI, mAadhaar, DigiLocker और UMANG पोर्टल से Aadhar Card Download कैसे करें के बारे में दी गई जानकरी पसंद आई होगी। वेबसाईट पर विजिट करने के लिए धन्यवाद।